UPSSSC Jr Assistant Admit Card 2026: एडमिट कार्ड जारी, 1 फरवरी को होगी परीक्षा – डाउनलोड कैसे करें?

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने UPSSSC Jr Assistant Admit Card 2026 जारी कर दिया है, यह भर्ती उन युवाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है जो उत्तर प्रदेश सरकार में जूनियर असिस्टेंट (Junior Assistant) की नौकरी पाना चाहते हैं परीक्षा 1 फरवरी 2026 को एक ही शिफ्ट में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी।

इस भर्ती के तहत मूल रूप से 3,284 पदों की घोषणा की गई थी, लेकिन बाद में इसे संशोधित करके 2,702 पदों पर चयन किया जाएगा। यह पद विभिन्न सरकारी विभागों में क्लेरिकल काम के लिए हैं उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना UPSSSC Junior Assistant Hall Ticket आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड परीक्षा में बैठने के लिए जरूरी है बिना इसके कोई भी उम्मीदवार परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं कर पाएगा इसलिए सभी आवेदकों को सलाह है कि वे जल्द से जल्द अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और उसमें दी गई सभी जानकारी चेक कर लें।

UPSSSC Jr Assistant Recruitment 2026 की मुख्य जानकारी

विवरणजानकारी
भर्ती का नामUPSSSC Junior Assistant Recruitment 2026
आयोग का नामउत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
पद का नामजूनियर असिस्टेंट (Junior Assistant)
कुल पद2,702 (संशोधित)
मूल पद3,284
विज्ञापन संख्या12-Exam/2024
परीक्षा तिथि1 फरवरी 2026
परीक्षा समयसुबह 10:00 से दोपहर 12:00 बजे तक
आधिकारिक वेबसाइटupsssc.gov.in
एडमिट कार्ड स्थितिजारी

यह भी पड़ें – CGPSC Police Admit Card 2026: सूबेदार, सब-इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर के लिए DV-PET प्रवेश पत्र जारी – अभी डाउनलोड करें

चयन प्रक्रिया क्या है?

UPSSSC Junior Assistant Selection Process में कई चरण हैं पहले लिखित परीक्षा होती है, फिर सफल उम्मीदवारों को अगले चरणों में जाना पड़ता है, पूरी प्रक्रिया इस प्रकार है:

  • लिखित परीक्षा (Written Exam) – मुख्य चरण, ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न।
  • टाइपिंग टेस्ट (Typing Test) – हिंदी और अंग्रेजी में टाइपिंग स्पीड चेक की जाती है।
  • दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) – सभी मूल प्रमाण पत्र जांचे जाते हैं।
  • मेडिकल परीक्षण (Medical Examination) – स्वास्थ्य जांच।

केवल सभी चरणों में सफल होने पर ही अंतिम चयन होता है।

एडमिट कार्ड में क्या-क्या जानकारी होती है?

UPSSSC Jr Assistant Admit Card में उम्मीदवार की महत्वपूर्ण डिटेल्स छपी होती हैं। इनमें शामिल हैं:

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • जन्म तिथि
  • श्रेणी (Category)
  • परीक्षा का नाम और तिथि
  • शिफ्ट और रिपोर्टिंग टाइम
  • गेट बंद होने का समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम, पता और कोड
  • परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद सभी डिटेल्स अच्छे से जांच लें अगर कोई गलती दिखे तो तुरंत आयोग से संपर्क करें।

परीक्षा पैटर्न और सिलेबस

UPSSSC Junior Assistant Exam Pattern के अनुसार परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप की होगी, कुल समय 1 घंटा 30 मिनट (90 मिनट) है प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा और गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।

परीक्षा के मुख्य विषय इस प्रकार हैं-

  • हिंदी ज्ञान एवं लेखन योग्यता
  • सामान्य बुद्धिमत्ता (General Intelligence)
  • सामान्य ज्ञान (General Knowledge)
  • उत्तर प्रदेश का सामान्य ज्ञान
  • कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी (Computer & IT)

कुल प्रश्नों की संख्या और अंक आमतौर पर 100-150 के बीच होते हैं, लेकिन आधिकारिक नोटिफिकेशन में स्पष्ट विवरण देखें।

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? स्टेप बाय स्टेप गाइड

UPSSSC Jr Assistant Admit Card Download करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर Admit Card या Download Admit Card सेक्शन ढूंढें।
  3. विज्ञापन संख्या 12-Exam/2024 के तहत Junior Assistant Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
  4. अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और जेंडर दर्ज करें।
  5. कैप्चा कोड भरें और सबमिट करें।
  6. स्क्रीन पर आपका UPSSSC Junior Assistant Hall Ticket दिखाई देगा।
  7. इसे डाउनलोड करें, प्रिंट निकालें और सुरक्षित रखें।

जरूरी टिप्स परीक्षा के लिए

  • परीक्षा से कम से कम 1 घंटा पहले केंद्र पहुंचें।
  • एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी और एक वैध फोटो आईडी (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी) साथ ले जाएं।
  • कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस (मोबाइल, कैलकुलेटर) ले जाना मना है।
  • परीक्षा केंद्र पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ’s)

1. UPSSSC Junior Assistant Exam Date 2026 कब है?
1 फरवरी 2026 को सुबह 10 से 12 बजे तक।

2. कुल कितने पद हैं?
संशोधित रूप से 2,702 पद।

3. एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए क्या चाहिए?
रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और जेंडर।

4. नेगेटिव मार्किंग है?
हां, गलत उत्तर पर 0.25 अंक कटेंगे।

5. परीक्षा में क्या ले जाना जरूरी है?
एडमिट कार्ड, फोटो आईडी और ब्लैक/ब्लू पेन।

Leave a Comment